चंडीगढ़ : 2024 नूतन नववर्ष के उपलक्ष्य पर श्री गोगा जाहर वीर शोभा यात्रा कमेटी चंडीगढ़ की ओर से युवा प्रधान संदीप कुमार द्वारा नववर्ष की शुभ बेला मे मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष अरूण सूद, पार्षद उमेश घई के पधारने पर भव्य ढोल- नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया. साथ मे ओर अतिथि गण का स्वागत भी शाल गमछा से उनका सम्मान किया गया.
आज श्री गोगा जाहर वीर शोभा यात्रा कमेटी चंडीगढ़ की ओर से माननीय युवा प्रधान संदीप कुमार द्वारा धूमधाम से नूतन वर्ष पर हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया. विशेष अतिथियों के साथ साथ सफाई कर्मचारियों को हृदय से शाल भेंट कर के उनका स्वागत किया और मंगल बधाई दी.
श्री गोगा जाहर पीर के चीफ पेटनर विजेंद्र कश्यप साथ मे संध्याकाळीन ये उत्सव खुशी खुशी मान सम्मान से किया गया श्री गोगा जाहर पीर आगमन मे ये कार्यक्रम मे सभी प्रदेशवासियों को परशुराम भवन सेक्टर 37-चंडीगढ़ के सामने ग्रीन पार्क मे आमत्रित किया था सभी हर्षित उल्लास सहित भाग लिया और कमेटी के लोगों ने सबका हृदय से स्वागत किया. श्री गोगा जाहर वीर शोभायात्रा कमेटी के परिवारजन भाई कुलदीप, प्रिंस, लूका भिंडी, साहिल, मदन गोपाल लाल भक्त, चीफ सलाहकार गुलशन वर्मा प्रेस प्रवक्ता पंडित अनुराधा आदि ने वर्ष का आरंभ बहुत हर्षोल्लास से मंगल शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.

No comments:
Post a Comment